पहली रोबोटिक सर्जरी की सफलता के बाद जयपुर के विद्याधर नगर स्थित मणिपाल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने दुनिया की पहली रोबोटिक सहायता प्राप्त कार्डियक टेली सर्जरी के जरिए दो मरीजों के जीवन को बचाया है। इनमें 59 साल के जगदीश प्रसाद और 56 वर्षीय पवन कुमार की सफल रोबोटिक सहायता वाली टेली सर्जरी की गई है। पहला ऑपरेशन इंटरनल, आर्टरी हार्वेस्टिंग और दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास किया है। पहली सर्जरी 9 और दूसरी 10 जनवरी को की गई मणिपाल हॉस्पिटल जयपुर को गुरुग्राम में एसएस इनोवेशन से 286 किलोमीटर की दूरी पर जोड़ती हैं। टेलीसर्जरी कार्डियक सर्जरी के प्रमुख डॉ. ललित आदित्य मलिक के नेतृत्व में की है। जटिल सर्जरी में हृदय में से एक 40 मिली सेकंड में टेलीसर्जरी के माध्यम से की गई थी। अस्पताल के निदेशक रंजन ठाकुर ने बताया कि जयपुर यूनिट ने ऐतिहासिक उपलब्धि में जयपुर यूनिट के डॉक्टरों की भूमिका रही है। दोनों सर्जरी एसएस इनोवेशन के सहयोग से की है। डॉ. सुधीर श्रीवास्तव ने दूर से ही सर्जरी के लिए मार्गदर्शन किया। ये है फायदा – अस्पताल के एमडी और सीईओ दिलीप जोस के अनुसार इस तकनीक से सटीक और जीवन रक्षक परिणाम मिले हैं। पहली सर्जरी 9 जनवरी और दूसरी 10 जनवरी को की है। ऑपरेशन के बाद दोनों मरीज स्वस्थ हैं।


