जयपुर में बाल रंगमंच कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का निर्देशन रंगलोक थिएटर अकादमी के डॉ. धीरेन्द्र पाल सिंह ने किया, जिसका समापन 24 जनवरी को बाल रामायण के प्रजेंटेशन के साथ हुआ। राजस्थान कला एवं संस्कृति विभाग के सहयोग से कार्यशाला का विवेक पब्लिक सीनियर सैकंडरी स्कूल महेश नगर में हआ। कार्यशाला के समापन के अवसर पर रामायण के मुख्य प्रसंगों का प्रजेंटेशन दिया गया। इसमें बच्चों ने 40 मिनट की प्रस्तुति तैयार की थी। बच्चों ने रामाणय के प्रसंगों को संगीत के साथ बेहतरीन तरीके से प्रस्तुत किया। बच्चों के ग्रुप में शामिल दीपांशु, नासिका, अंशुल, कौशल, रियांश, नियति, पायल, नितांश, वंशिका, हिमाक्षी, हर्ष, पुनीत और आयुष्मान समेत करीब 25 बच्चों ने प्रजेंटेशन दिया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धांत शर्मा (एडिशनल एसपी, जयपुर ) ने बच्चों को संबोधित किया और उनका उत्साह बढ़ाया।


