जयपुर में होगी मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप:1 फरवरी से शुरू होगी प्रतियोगिता, सचिन पायलट ने किया पोस्टर का विमोचन

जयपुर में आगामी 1 फरवरी से 52वीं मिस्टर राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस चैंपियनशिप का आयोजन होने जा रहा है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सचिन पायलट ने किया। विमोचन समारोह में राजस्थान बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष नवीन यादव के साथ मोहम्मद सलीम, कमलेश गोयल, मुकेश यादव, विशाल सिंह चौहान, उमर नकवी, नरेंद्र शर्मा और उमर खान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। राज्य संघ के अध्यक्ष नवीन यादव ने इस अवसर पर महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ-साथ जिला स्तर की प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन राज्य के बॉडी बिल्डिंग और फिटनेस क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जो प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्रदान करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *