जयपुर में 15 साल की लड़की का किडनैप:जॉब के लिए घर से निकली थी, वापस नहीं लौटी

जयपुर में 15 साल की लड़की के किडनैप का मामला सामने आया है। जो जॉब पर जाने के लिए घर से निकली थी। उसके बाद वापस घर नहीं लौटने पर गुम होने का पता चला। चित्रकूट थाने में नाबालिग लड़की की मां ने किडनैपिंग का मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच ASI शोभाग्य सिंह कर रहे हैं। पुलिस ने बताया- चित्रकूट नगर के डीसीएम की रहने वाली महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह परिवार के साथ रहती है, उनकी 15 साल की बेटी का किडनैप हुआ है। आठ फरवरी को सुबह उनकी बेटी जॉब पर जाने की कहकर घर से निकली थी। जॉब खत्म होने के बाद भी रात तक घर नहीं लौटी। मोबाइल पर कॉन्टैक्ट की कोशिश करने पर बंद मिला। रिश्तेदार-परिचितों के यहां ढूंढने के प्रयास के बाद भी उसका पता नहीं चला। चित्रकूट थाने में नाबालिग लड़की की मां ने शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने किडनैपिंग का मामला दर्ज कर CCTV फुटेज खंगालने के साथ नाबालिग लड़की की तलाश शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *