जयपुर में 19 साल की लड़की से छेड़छाड़:घर लौटते समय करता पीछा, रास्ते में रोक किए अश्लील कमेंट

जयपुर में 19 साल की लड़की से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। घर लौटते समय आरोपी उसका पीछा करता है। रास्ते में रोककर अश्लील कमेंट कर दोस्ती करने का दबाव बनाया। मुरलीपुरा थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI वसुंधरा कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि मुरलीपुरा निवासी 19 साल की लड़की ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि पिछले डेढ़ महीने से एक लड़का उसका पीछा करता है। शाम को वापस घर लौटते समय पीछे-पीछे चलकर अश्लील कमेंट करता है। घर पर आकर गेट पर लेटर चिपका कर चला जाता है। आए दिन पीछा कर रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। गुरुवार शाम को घर लौटते समय सुनसान जगह पर अकेला पाकर छेड़ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर अश्लील कमेंट करने लगा। भागकर घर पहुंचने पर आरोपी पीछे-पीछे आ गया। घर पहुंचकर परिजनों को आरोपी की करतूत के बारे में बताया। मुरलीपुरा थाने में परिजनों के साथ पहुंची पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *