जयपुर में 19 साल की लड़की से रेप का प्रयास:मिलने घर आया था रिश्तेदार, शोर मचाने पर छोड़कर भागा

जयपुर में 19 साल की लड़की से रेप का प्रयास करने का मामला सामने आया है। मिलने के बहाने आरोपी रिश्तेदार घर आया था। जबरदस्ती का विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी रिश्तेदार वहां से भाग निकला। श्याम नगर थाने में पीड़िता ने आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच एसआई धर्मेंद्र कुमार कर रहे है। पुलिस ने बताया- श्याम नगर की रहने वाली 19 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। 12 सितम्बर को वह घर पर अकेली थी। दोपहर के समय मिलने के बहाने आरोपी रिश्तेदार घर आया। घर पर अकेला पाकर आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ गलत हरकत की। विरोध करने के बाद भी आरोपी रिश्तेदार ने उसके साथ रेप का प्रयास किया। शोर मचाने पर आरोपी रिश्तेदार उसे छोड़कर भाग निकला। डरी-सहमी पीड़िता ने हिम्मत कर परिजनों को आपबीती सुनाई। श्याम नगर थाने में आरोपी रिश्तेदार की करतूत बताते हुए पीड़ित युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *