विद्याधर नगर पुलिस और जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्कर के पास से 2.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। पूछताछ में उसने अपना नाम नरेन्द्र कुमार सांसी (25 साल) पुत्र पांचलाल सांसी, निवासी बिनाय, अजमेर (हाल निवासी झुग्गी झोपड़ी, पावर हाउस के पास, विश्वकर्मा, जयपुर) बताया। डीसीपी नॉर्थ करण शर्मा (आईपीएस) ने बताया, “जयपुर शहर में ‘ऑपरेशन क्लीन स्वीप’ के तहत नशा करने और बेचने वाले व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इस बीच, मुखबिर ने बताया कि 26 नवंबर, बुधवार को एक व्यक्ति विद्याधरनगर स्टेडियम के पास स्मैक बेचने की फिराक में खड़ा है।” इस सूचना पर दिलीप कुमार सोनी और नरेन्द्र कुमार खींचड़ के निर्देशन में टीम ने त्वरित कार्रवाई की। 2.72 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर जब्त की
करण शर्मा ने बताया- तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2.72 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद कर जब्त की गई। आरोपी नरेन्द्र कुमार सांसी के खिलाफ पुलिस थाना विद्याधरनगर, जयपुर उत्तर में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। दर्ज मामले में आरोपी से अवैध मादक पदार्थ स्मैक की तस्करी से संबंधित अग्रिम अनुसंधान गहनतापूर्वक किया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (द्वितीय) जयपुर उत्तर बजरंग सिंह (आर.पी.एस) और सहायक पुलिस आयुक्त (शास्त्रीनगर) सुरेन्द्र सिंह के सुपरविजन में एक विशेष टीम गठित की गई थी। इस टीम का नेतृत्व प्रभारी, जिला स्पेशल टीम दिलीप कुमार सोनी (पु.नि.) और थानाधिकारी, पुलिस थाना विद्याधरनगर नरेन्द्र कुमार खींचड़ (पु.नि.) ने किया। गठित पुलिस टीम जयपुर शहर में नशीले पदार्थों की तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार निगरानी कर रही थी। इसी दौरान, डीएसटी जयपुर उत्तर टीम के हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र पाल सिंह, कॉन्स्टेबल ओमवीर सिंह और कॉन्स्टेबल सुजीत कुमार को मादक पदार्थ तस्करी से संबंधित विश्वसनीय सूचना मिली।


