जयपुर में 43 हजार लीटर घी सीज:भोग विनायक, हरियाणा क्रीम और नक्ष डेयरी के नाम से बाजार में बेचा जाता है घी; प्रतापगढ़ में सैंपल अनसेफ मिलने के बाद की कार्रवाई

जयपुर में आज फूड एंड सेफ्टी डिपार्टमेंट की सेंट्रल टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 43 हजार लीटर से ज्यादा घी सीज किया है। ये कार्रवाई माचेड़ा स्थित श्याम विहार कॉलोनी में एक फर्म पर की गई। कार्रवाई जिस फर्म के ऑथोराइज्ड पते पर की गई, वहां ​कोई दूसरी फर्म भी घी का कारोबार कर रही है। ये दोनों फर्म मिलकर 3 अलग-अलग नाम के ब्रांड से घी पैकिंग करके बाजार में बेचती है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी शुभमंगला ने बताया- श्याम विहार कॉलोनी, माचेड़ा स्थित फर्म ‘’गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट” भोग विनायक ब्राण्ड नाम से घी का उत्पादन करती है। पिछले कुछ समय पहले प्रतापगढ़ जिले में भोग विनायक ब्राण्ड का घी जांच रिपोर्ट में अनसेफ मिला था। इसी रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई करते हुए सेंट्रल टीम ने आज जयपुर में जब ‘’गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट” के ऑथोराइज्ड पता जो जयपुर के माचेड़ा में है वहां छापा मारा तो उस जगह फर्म नहीं मिली।उस फर्म की जगह यहां ”श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट” नाम से कंपनी चल रही है। जबकि ‘’गिरधर मिल्क फूड प्रोडक्ट” का कारोबार तो चोरी-​छिपे अन्य स्थान से चल रहा है। इन ब्रांड के घी का लिया सैंपल टीम ने माचेड़ा में ‘’श्री श्याम मिल्क फूड प्रोडक्ट” के गोदामों में भोग विनायक ब्राण्ड का 9065 लीटर घी (अलग-अलग पैकिंग में), हरियाणा क्रीम ब्राण्ड का 17,741 लीटर घी और नक्ष डेयरी ब्राण्ड का 16,617 लीटर घी पाया गया। इन सभी ब्राण्ड के नमूने लेने के बाद इस 43 हजार 421 लीटर घी को मौके पर सीज किया करते हुए इसकी अग्रिम बिक्री तक रोक लगा दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *