जयपुर में 7फरवरी को होगा दसवां बौद्ध धर्म सम्मेलन:सावित्रीबाई फुले और रमाबाई अंबेडकर की जयंती पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. अंबेडकर की पुस्तक का होगा विमोचन

जयपुर के महेश नगर स्थित अंबेडकर पार्क में 7 फरवरी सुबह 10:30 बजे से दसवां बौद्ध धर्म सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। यह सम्मेलन राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले और माता रमाबाई अंबेडकर की संयुक्त जयंती के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। अखिल भारतीय डॉ. अंबेडकर महात्मा ज्योतिबा फुले साहित्य अकादमी राजस्थान की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पूरणसिंह मौर्य ने बताया कि “हम चले फुले, अंबेडकर, बुद्ध की ओर” अभियान के तहत यह सम्मेलन राष्ट्रीय एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज में समता, न्याय और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम डॉ. भीमराव अंबेडकर की पुस्तक “मुक्ति कौन पथे?” का विमोचन होगा, जिसे बाद में राजस्थान सहित अन्य राज्यों में भी वितरित किया जाएगा। सम्मेलन में महात्मा ज्योतिबा फुले के वंशज प्रशांत यतीश फूले (पुणे, महाराष्ट्र) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि प्रसिद्ध लेखिका और विदुषी प्रोफेसर आशा लता कामले (मुंबई) मुख्य वक्ता होंगी। सम्मेलन का उद्देश्य देश के सभी धर्मों और समुदायों के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना, उपेक्षित महापुरुषों के योगदान को उजागर करना और संविधान के मूल्यों की रक्षा करना है। साथ ही यह कार्यक्रम एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों के महापुरुषों और वीरांगनाओं के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने का प्रयास भी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *