नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) राजस्थान आज जयपुर में ‘अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ’ अभियान के तहत विशाल मार्च का आयोजन कर रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण है। मार्च में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के महासचिव और राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मौजूद रहेंगे। यह मार्च जालूपुरा थाने के सामने से शुरू होकर जयपुर कलेक्ट्रेट पर समाप्त होगा। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल के सरकारी आवास के सामने NSUI के अरावली बचाओ-भविष्य बचाओ पैदल मार्च के कार्यक्रम का मंच बनाया गया था, जिसे कुछ समय बाद एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने आगे शिफ्ट किया। बताया जा रहा है कि हनुमान बेनीवाल की ओर से आपत्ति उठाई जाने के बाद यह मंच उनके बंगले से आगे शिफ्ट किया गया है। वहीं जयपुर जिले के चाकसू से 200 से ज्यादा युवा पैदल मार्च में शामिल होने पहुंचे हैं। युवाओं ने सचिन पायलट और अरावली बने चित्र की शर्ट पहन रखी है। ये खबर भी पढ़ें कैसे तय करेंगे पहाड़ की 100 मीटर ऊंचाई:इससे छोटी सभी पहाड़ियों पर खनन का खतरा? अरावली से जुड़े 10 सवालों के जवाब राजस्थान सहित पूरे देश में अरावली बचाने की मुहिम चल रही है। मुहिम की शुरुआत हुई, जब सुप्रीम कोर्ट ने अरावली की नई परिभाषा को मंजूरी दे दी। इस परिभाषा के अनुसार 100 मीटर या इससे ऊंची पहाड़ी को ही अरावली माना जाएगा। चिंताजनक ये है कि 2010 की फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया रिपोर्ट के मुताबिक करीब 12 हजार पहाड़ियों में करीब 8% ही 100 मीटर से ऊंची हैं। (पढ़िए पूरी खबर)


