जयपुर मैराथन ने रचा इतिहास:नरेश पुरी बोले- नागरिक अच्छे स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें; स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक समाज का संदेश

जयपुर में आयोजित मैराथन कार्यक्रम पूज्य महंत डॉ. नरेश पुरी महाराज के पावन सान्निध्य में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ जीवन, अनुशासन और सकारात्मक समाज का संदेश देना रहा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उनकी गरिमामयी मौजूदगी ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। यह प्रेरणादायी जयपुर मैराथन पंडित सुरेश मिश्रा के सान्निध्य में आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं, खिलाड़ियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्वास्थ्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश मैराथन के माध्यम से समाज को स्वास्थ्य, सेवा और सद्भाव के मार्ग पर आगे बढ़ने का संदेश दिया गया। आयोजन स्थल पर प्रतिभागियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम के समापन पर सभी के उज्ज्वल और स्वस्थ भविष्य की महंत डॉ. महाराज ने बालाजी महाराज से कामना की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *