जयपुर लिटलेचर फेस्टिवल में परफॉर्म करेंगे कैलाश खेर:जयपुर म्यूजिक स्टेज पर चार दिन नामचीन कलाकार देंगे प्रस्तुतियां, 30 जनवरी से होगा आगाज

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल के 18वें संस्करण में इस बार जयपुर म्यूजिक स्टेज की प्रस्तुतियां खास होने वाली हैं। 30 जनवरी से 1 फरवरी तक हर शाम बेहतरीन संगीत प्रस्तुतियों का आयोजन किया जाएगा। यहां मशहूर कलाकार कैलाश खेर, अभिजीत पोहनकर, दास्तान लाइव, सुशीला रमन, सैम मिल्स, नाथू लाल सोलंकी, चुग्गे खान और ऋषि अपनी प्रस्तुतियां देंगे। पहली शाम सूफी कवि अमीर खुसरो और संत कबीर की स्मृतियों को समर्पित होगी। अभिजीत पोहनकर अपने द अमीर खुसरो प्रोजेक्ट के माध्यम से खुसरो की कविताओं को संगीतबद्ध करेंगे। दास्तान लाइव अपने अनूठे प्रदर्शन कबीरा खड़ा बाजार में के जरिए कबीर की कविताओं में छिपी गहराइयों को सामने लाएगा। फेस्टिवल की दूसरी शाम वैश्विक संगीत और लोक परंपराओं का मेल प्रस्तुत करेगी। कामाक्षी खन्ना अपनी पॉप, आरएंडबी और फोक संगीत की भावपूर्ण प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लेंगी। इस दौरान सुशीला रमन और सैम मिल्स, नाथू लाल सोलंकी और चुग्गे खान के साथ मिलकर अंतरराष्ट्रीय और राजस्थानी संगीत परंपराओं का अनूठा मिश्रण पेश करेंगे। ग्रैंड फिनाले में नजर आएगा कैलासा अंतिम दिन का समापन ग्रैंड फिनाले के साथ होगा। यहां ऋषि अपनी शास्त्रीय और समकालीन संगीत का फ्यूजन प्रस्तुत करेंगे। कैलाश खेर और उनका बैंड कैलासा समां बांध देंगे। उनकी भावपूर्ण आवाज और आधुनिक धुनों के साथ पारंपरिक वाद्ययंत्र संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध कर देंगी। संगीत प्रस्तुतियों के साथ, उत्सव का नाइट मार्केट भी आकर्षण का बड़ा केंद्र रहेगा। यहां दर्शक अद्वितीय उत्पादों और स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद ले सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *