जयपुर पुलिस आयुक्त सचिन मित्तल शहर में बेहतर कानून व्यवस्था और शांति बनाए रखने के साथ-साथ यातायात को सुगम बनाने के लिए नवाचार कर रहे हैं। उन्होंने शहर के अत्यधिक यातायात दबाव वाले बिंदुओं को चिह्नित कर सुधार किए हैं। यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए पांच प्रमुख ट्रैफिक लाइटों का अनुकूलन किया गया है। इनमें रामबाग, नारायण सिंह सर्कल, रामनिवास बाग न्यू गेट, गणपति प्लाजा और ज्योति नगर थाना मोड़ शामिल हैं। रामबाग पर नेहरू गार्डन की ओर से आने वाले ट्रैफिक का समय बढ़ाया गया है, जिससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में बेहतर संचालन देखा गया। नारायण सिंह सर्कल पर सुबह टोंक रोड अजमेरी गेट से आने वाले ट्रैफिक का समय कम किया गया, जबकि शाम को रामबाग की ओर आने वाले ट्रैफिक का समय बढ़ाया गया। रामनिवास बाग से आने वाले ट्रैफिक का समय कम किया रामनिवास बाग न्यू गेट पर यादगार से सांगानेरी गेट की ओर आने वाले ट्रैफिक का समय बढ़ा है, वहीं रामनिवास बाग से आने वाले ट्रैफिक का समय कम किया गया। अब एक ही लाइट सिग्नल में वाहन निकल रहे हैं। गणपति प्लाजा पर खासा कोठी की ओर जाने वाले ट्रैफिक का समय बढ़ाया गया और मर्जिंग ट्रैफिक का समय कम किया गया। ज्योति नगर थाना मोड़ पर सिग्नल चक्रों में बदलाव किए गए हैं। इन पांचों स्थानों पर नवाचार लागू करने के बाद यातायात संचालन में बेहतर परिणाम मिले हैं और प्रतीक्षा समय में कमी आई है। केवी 3, हनुमान तिराहा और मॉडल टाउन कट पर भी बदलाव किए नवाचार की इस कड़ी में, जगतपुरा से जेएलएन रोड तक आने-जाने के समय को कम करने के लिए केवी 3, हनुमान तिराहा और मॉडल टाउन कट पर भी बदलाव किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, मोतीडूंगरी, जेडीए और ओटीएस ट्रैफिक सिग्नल का भी परीक्षण किया जाएगा।


