जयपुर शहर बीजेपी की कार्यकारिणी घोषित:सिफारशी नेताओं को फिर मौका, 10 पदों पर महिलाओं को मिली जिम्मेदारी

भारतीय जनता पार्टी जयपुर शहर की नई जिला कार्यकारिणी की आधिकारिक सूची जारी कर दी गई है। जिला अध्यक्ष अमित गोयल द्वारा जारी आदेश के अनुसार कुल 38 पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। जिनमें उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, कार्यालय मंत्री, प्रवक्ता और विभिन्न प्रकोष्ठों के संयोजक शामिल हैं। लंबे इंतजार, अंदरूनी खींचतान और लगातार चल रही सिफारिशों के बाद घोषित 38 पदाधिकारियों वाली इस कार्यकारिणी में स्थानीय विधायकों, सांसदों और प्रभावशाली नेताओं के करीबी चेहरों को प्रमुखता दी गई है। वहीं कुछ ऐसे नाम भी शामिल किए गए हैं, जिनका संगठनात्मक और जमीनी योगदान सीमित माना जा रहा है। यही वजह है कि सूची सामने आने के बाद पार्टी के भीतर ही कई कार्यकर्ताओं में नाराजगी और असंतोष की चर्चा शुरू हो गई है। नई कार्यकारिणी में कुल 7 उपाध्यक्ष, 3 महामंत्री, 7 मंत्री, एक कार्यालय मंत्री और 2 सह कार्यालय मंत्री बनाए गए हैं। इसके साथ ही शहरी राजनीति में मीडिया मैनेजमेंट और पार्टी का पक्ष मजबूती से रखने के लिए 7 प्रवक्ताओं की भी नियुक्ति की गई है। बीजेपी शहर कार्यकारिणी में पहली बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के नाम से अलग प्रकोष्ठ का गठन किया गया है। वहीं कार्यकारिणी में महिला प्रतिनिधित्व पर भी ध्यान दिया गया है। कुल दस महिलाओं को विभिन्न पदों पर जिम्मेदारी दी गई है। हालांकि, इस कार्यकारिणी में ज्यादातर नाम वही हैं, जो पहले नेताओं की सिफारिशों वाली वायरल लिस्ट में सामने आए थे। इससे एक बार फिर यह कार्यकारिणी सियासी चर्चा में आ गई है। कुल मिलाकर, बीजेपी जयपुर शहर की नई कार्यकारिणी पार्टी के भीतर असंतोष की नई लकीरें भी खींचती नजर आ रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि यह टीम जमीनी कार्यकर्ताओं को कितना साथ लेकर चल पाती है। ये खबर भी पढ़िए… जयपुर BJP की कार्यकारिणी में 22 सिफारिशी नेता:अध्यक्ष ने लिस्ट डिलीट कर लिखा- वैध नहीं, जिन्हें पद उनके आगे सीएम, डिप्टी सीएम का जिक्र जयपुर शहर बीजेपी जिला अध्यक्ष अमित गोयल ने शुक्रवार सुबह अपनी कार्यकारिणी घोषित कर दी। लेकिन विरोध बढ़ता देख कुछ ही मिनटों में पोस्ट को डिलीट कर दिया। (पढ़िए पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *