यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर आज मंगलवार, 27 जनवरी को जयपुर समेत पूरे देश में बैंक कर्मचारी हड़ताल पर हैं। इस वजह से सभी सरकारी बैंक बंद हैं और बैंकिंग सेवाएं पूरी तरह ठप पड़ी हुई हैं। लगातार तीन दिनों के अवकाश के बाद चौथे दिन भी बैंक बंद रहने से आम ग्राहकों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। केंद्र सरकार और इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (IBA) के साथ कई दौर की बातचीत के बावजूद मांगें न माने जाने पर यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस ने यह देशव्यापी हड़ताल का फैसला किया है। जयपुर में बैंकों के बाहर ग्राहक परेशान नजर आए। बैंक कर्मचारियों की प्रमुख मांगें ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन (AIBOA) भी इस हड़ताल में शामिल है। AIBOA राजस्थान के अध्यक्ष लोकेश मिश्रा के अनुसार, जयपुर में बैंक अधिकारी आज सुबह 11 बजे अंबेडकर सर्किल स्थित LIC बिल्डिंग परिसर में धरना देंगे। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और बैंक कर्मचारी यूनियनों की प्रमुख मांगों में बैंकों में तत्काल पांच दिवसीय कार्य सप्ताह लागू करना, पेंशन अपडेटेशन, निजी बैंक कर्मचारियों के लिए पेंशन विकल्प, बैंकों में FDI का विरोध, निजीकरण और बैंक विलय नीति की वापसी शामिल है। जयपुर में कौन-सी बैंकिंग सेवाएं रहेंगी बंद हड़ताल से जयपुर के सरकारी बैंकों में कैश जमा-निकासी, चेक क्लियरेंस, ग्राहक सेवाएं, लोन संबंधी काम, दस्तावेज़ प्रक्रिया, डिमांड ड्राफ्ट और अन्य ऑफलाइन सेवाएं पूरी तरह बंद हैं। हालांकि, ATM, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी ऑनलाइन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं, जो ग्राहकों के लिए कुछ राहत प्रदान कर रही हैं। इन बैंकों पर पड़ेगा हड़ताल का असर जयपुर में हड़ताल का सबसे ज्यादा असर सरकारी और सहकारी बैंकों पर है, जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), पंजाब नेशनल बैंक (PNB), बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन बैंक आदि। इनके ग्राहक सबसे अधिक प्रभावित हैं। वहीं, HDFC, ICICI, AXIS और कोटक महिंद्रा जैसे निजी बैंक सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। कौन-कौन सी सर्विसेज चालू रहेंगी?


