राजस्थान सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए लगाए गए शहरी समाधान शिविर जनता के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। इन शिविर में जनता के कामकाज नहीं हो रहे है। जिससे परेशान होकर अब सांसद मंजू शर्मा ने शिविर का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। दरअसल, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा सोमवार को नगर निगम हेरिटेज के हवामहल और अमर जोन में चल रहे कैंप का निरीक्षण करने पहुंची थी। जहां बड़ी संख्या में आम जनता अपने कामकाज को लेकर परेशान नजर आई। इस दौरान जनता ने सांसद शर्मा से शिकायत की। जिस पर शर्मा ने अधिकारियों से आम जनता के कामकाज का बुरा मांगा। लेकिन जब जनता की कामकाज का अधिकारी ब्यावर नहीं दे पाए, तो शर्मा ने अधिकारियों को जमकर लताड़ लगाई। सांसद मंजू शर्मा ने नगर निगम हवामहल आमेर जोन की डिप्टी कमिश्नर सीमा चौधरी से कहा कि मैं आपको मेरे घर के कामकाज के लिए नहीं बोल रही हूं। आप इस पद पर जनता के कामकाज करने के लिए ही नियुक्त है। अगर आप जनता के ही काम नहीं करोगे, तो फिर इस पद पर रहने का मतलब ही क्या है। आप लोगों को तनख्वाह किस बात की दी जा रही है। छोटे-छोटे कामकाज के लिए जनता को 10-10 चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। बेचारे मेरे घर पर आकर परेशान हो रहे हैं, आप लोग आखिर कर क्या रहे हो। सांसद शर्मा ने कैंप पर मौजूद सभी अधिकारियों से कहा कि आप सभी लोग कान खोलकर सुन लीजिए। तो फिर आप लोग देख लेना अच्छा नहीं होगा। क्योंकि अगर आप लोग काम नहीं करते हो। तो जनता हमारे पास आती है, हमारी खिंचाई करती है। इस दौरान सांसद शर्मा ने कैंप मौजूद जनता से फीडबैक भी लिया। जिसमें बड़ी संख्या में जनता ने नगर निगम अधिकारियों की लचर कार्यशाली को लेकर नाराजगी जाहिर की। आम जनता ने सांसद से कहा कि पिछले कैंप से अब तक जो फाइलें निगम में चल रही है, वह तक पेंडिंग है। कैंप के नाम कर सिर्फ चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, धरातल पर कोई काम नहीं हो रहा है। नगर निगम के अधिकारियों को शिकायत करते हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है। पूरे क्षेत्र में अवैध निर्माण की बाढ़ आ गई है। सरकारी संपत्तियों पर कब्जे किए जा रहे हैं। लेकिन निगम के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। इस पर शर्मा ने नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों से मौजूद फाइलों और शिकायतों की पेंडेंसी की जानकारी भी मांगी। इस दौरान शर्मा ने अधिकारियों से कहा कि अगर आप लोगों से काम नहीं हो रहा है। तो आपका काम हल्का भी किया जा सकता है। अगर आप लोग अपने काम को करने में सक्षम नहीं है। तो हमें जानकारी दें। ताकि हम किसी ने अधिकारियों को इस पद पर पोस्टिंग दे और वह जनता के काम निर्धारित वक्त पर कर सके। बता दें कि राजस्थान की भजनलाल सरकार का 2 साल का कार्यकाल पूरा होने के मौके पर सरकार द्वारा आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए ने शहरी समस्या समाधान शिविर लगाए जा रहे है। जयपुर में भी जयपुर विकास प्राधिकरण और नगर निगम द्वारा समाधान शिविर आयोजित किया जा रहे हैं। जिसमें सफाई रोड लाइट से लेकर नामांतरण और पट्टे जैसे कामकाज किए जा रहे हैं।


