जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी ने बनाई रील:साथियों संग सोशल मीडिया पर शेयर किए वीडियो, बोला- कोटपूतली में आग लगा देंगे

जयपुर सेंट्रल जेल में हत्या के आरोपी ने अपने साथियों संग रील बनाई और सोशल मीडिया पर शेयर कर दी। जेल प्रशासन की ओर से वीडियो सामने आने पर लालकोठी थाने में आईटी एक्ट के तहत FIR दर्ज कराई। बदमाश वीडियो में बोल रहे हैं- हां भाई राम-राम। सारे भाइयों को जय बाबा की, जय बाबा की। देशराज कोटपूतली अपना भाई है। कुछ भी बात हो तो आग लगा देंगे पूरे कोटपूतली शहर में। ठीक है, जय बाबा की भाइयों। लालकोठी SHO प्रकाश राम विश्नोई ने बताया- जयपुर सेंट्रल जेल में तैनात प्रहरी महेश कुमार ने लालकोठी थाने में FIR दर्ज करवाई है। जेल प्रशासन की ओर से सेंट्रल जेल में बंदियों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उसके बाद भी कई बंदी जेल से बाहर मोबाइल के जरिए कॉन्टैक्ट में है। 14 सितंबर को सोशल मीडिया पर जयपुर सेंट्रल जेल से संबंधित वीडियो सामने आए। जांच करने पर जयपुर जेल से वीडियो वायरल किए गए होने का पता चला। इंस्टाग्राम के जरिए वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए थे। वीडियो में बंदी निखिल, रवि उर्फ रविंद्र, देशराज, प्रमोद, अंकित, राकेश, आकाश और मनीष दिख रहे हैं। निखिल हत्या का आरोपी है। अलग-अलग समय पर बनाए गए वीडियो
जयपुर सेंट्रल जेल प्रशासन को जेल से बनाए चार वीडियो मिले हैं। बंदियों की ओर से चार वीडियो जयपुर जेल में बंद होने के दौरान अलग-अलग समय पर बनाए गए थे। जेल प्रशासन ने वीडियो में मौजूद बंदियों से सख्ती से पूछताछ की। मोबाइल किया बरामद, दर्ज करवाई FIR
पूछताछ के बाद विचाराधीन बंदी निखिल के पास से मोबाइल बरामद किया गया। माना जा रहा है कि बंदी निखिल के पास मिले मोबाइल से वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए हैं। जेल प्रशासन ने जब्त मोबाइल को लालकोठी थाना पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने जेल प्रशासन को लेटर जारी कर आरोपी बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड मांगा गया है। ये भी पढ़ें… जयपुर जेल में कैदी निगल गया मोबाइल फोन:SMS हॉस्पिटल में बिना ऑपरेशन मुंह में पाइप डालकर बाहर निकाला, बैरक में किया गया शिफ्ट जयपुर सेंट्रल जेल में बंद एक कैदी ने प्रहरी को देखकर मोबाइल निगल लिया। इसके बाद कैदी को जेल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद SMS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। जांच में मोबाइल पेट में होने की जानकारी मिली। बिना ऑपरेशन किए मोबाइल को मुंह के रास्ते एंडोस्कोपी कर बाहर निकाल लिया गया। (पूरी खबर पढ़ें)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *