जयपुर सेन्ट्रल जेल में अपराधियों के पास फिर मिला मोबाइल:सामान्य से लेकर हार्डकोर बंदियों के बैरक में मिल रहे फोन, 36 रिकवर

जयपुर सेन्ट्रल जेल में मोबाइल फोन मिलने का सिलसिला जारी है। जेल के वार्ड-10 सहित लगभग सभी वार्डों में मोबाइल फोन पाए गए हैं। सितंबर में जेल प्रशासन ने 36 से ज्यादा मोबाइल फोन बरामद किए। इनमें से 20 से ज्यादा मामलों में लाल कोठी थाने में FIR दर्ज की गई, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। जेल प्रहरी ने दर्ज कराई शिकायत 4 अक्टूबर को जेल प्रहरी लाली मीणा ने लाल कोठी थाने में एक शिकायत दर्ज की। लाली मीणा ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के आदेश पर वार्ड-9 में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक मोबाइल फोन लावारिस हालत में मिला। कैदियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी ने भी फोन के बारे में जानकारी नहीं दी। इसके बाद लाली मीणा ने जेल प्रशासन को सूचना दी, और अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ लाल कोठी थाने में FIR दर्ज की गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल जयपुर सेन्ट्रल जेल में लगातार मोबाइल मिलने से जेल विभाग के जिम्मेदारों को पसीना आया हुआ है। जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं इतनी बड़ी-बड़ी घटनाएं होने के बाद भी जेल में बदमाश मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं।इससे पहले जेल से मुख्यमंत्री को धमकी मिलने के बाद सरकार ने कुछ जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद जेल में मोबाइल मिलने का सिलसिला नहीं रुक रहा। सर्च अभियान में अब तक 36 मोबाइल रिकवर किए गए हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *