जयपुर से अलवर आए युवक की मौत:धौलपुर का युवक रेलवे जंक्शन पर अचेता मिला, अस्पताल में दम तोड़ा

धौलपुरी के रहने वाले 35 साल के युवक की जयपुर से अलवर आने पर मौत हो गई। अलवर जंक्शन के पास अचेत अवस्था में मिला। अस्पताल लेकर आने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक राकेश धौलपुर का रहने वाला है। जो चिनाई मिस्त्री का काम करता था। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक राकेश चिनाई का काम करता था। जयपुर में किसी काम से गया था। वहां से वापस लौटते समय उसकी तबीयत बिगड़ी है। जो रेलवे जंक्शन अलवर पर अचेत मिला। तब जीआरपी उसे अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अभी मौत का कारण साफ नहीं हो सका है। पुलिस ने रिपोर्ट लेकर परिजनों को शव दे दिया। मृतक युवक चार भाई हैं। सभी मजदूरी करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *