जयपुर से इंदौर, बेंगलुरु, देहरादून की नई फ्लाइट शुरू:6 नवंबर से दिल्ली, मुंबई और गुवाहाटी के लिए स्पाइस जेट शुरू करेगा नई उड़ान

इंडिगो ने सोमवार से जयपुर एयरपोर्ट से इंदौर, बेंगलुरु, देहरादून और उदयपुर के लिए नई फ्लाइट का संचालन शुरू किया है। वहीं, स्पाइस जेट ने 6 नवंबर से मुंबई, दिल्ली और गुवाहाटी के लिए नई फ्लाइट शुरू करने का ऐलान किया है। स्पाइस जेट एयरलाइंस से जारी शेड्यूल के मुताबिक जयपुर से गुवाहाटी के ​लिए फ्लाइट 6 नवंबर से हर रोज (बुधवार को छोड़कर) सुबह 10:40 बजे टेक ऑफ होगी। दोपहर 1:20 बजे गुवाहाटी लैंड करेगी। वापसी में यह फ्लाइट दोपहर 2 बजे गुवाहाटी से उड़ान भरेगी, जो शाम 4.35 बजे जयपुर पहुंचेगी। इसी तरह जयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट रोज (बुधवार को छोड़कर) सुबह 6:50 बजे टेक ऑफ होगी, जो सुबह 8:55 बजे मुंबई पहुंचेगी। वापसी में मुंबई से शाम 6:15 उड़ान भरेगी, जो रात 8:05 बजे जयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से दिल्ली और मुंबई के लिए रोजाना फ्लाइट
उदयपुर से दिल्ली के लिए 6 नवंबर से स्पाइस जेट की फ्लाइट रोजाना सुबह 11:30 बजे टेक ऑफ करेगी, जो दोपहर 1:10 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में फ्लाइट दोपहर 1:45 बजे टेक ऑफ होगी, जो दोपहर 3:15 बजे उदयपुर पहुंचेगी। उदयपुर से मुंबई के लिए फ्लाइट रोजाना दोपहर 3:55 बजे टेक ऑफ होगी और शाम 5:35 बजे मुंबई पहुंचेगी। मुंबई से उदयपुर के लिए फ्लाइट रोजाना सुबह 8:55 बजे चलेगी और सुबह 10:20 बजे उदयपुर पहुंचेगी। इंडिगो की इन फ्लाइट का संचालन शुरू
इंडिगो की फ्लाइट संख्या 6E-7158 आज जयपुर से सुबह 5:10 बजे इंदौर के लिए रवाना हुई। अब जयपुर से हर रोज 2 फ्लाइट इंदौर के लिए चलेंगी। इसके साथ ही इंडिगो की फ्लाइट 6E-373 का जयपुर से सुबह 5:25 बजे बेंगलुरु के लिए संचालन शुरू किया गया है। जयपुर-देहरादून फ्लाइट अभी सुबह 5:45 बजे जाती थी। अब शाम को एक और फ्लाइट संचालित होगी। इंडिगो की यह फ्लाइट 6E-7468 रोज जयपुर से शाम 6:30 बजे देहरादून के लिए टेक ऑफ करेगी। जयपुर से उदयपुर के लिए इंडिगो एयरलाइंस ने आज शाम 5:30 बजे नई फ्लाइट शुरू की है। अभी उदयपुर के लिए सुबह 6:55 बजे एक फ्लाइट जाती थी, लेकिन अब हर रोज 2 फ्लाइट उदयपुर के लिए संचालित होंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *