उत्तर भारत के कई एयरपोर्ट्स पर कोहरे के कारण शुक्रवार को जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट संचालन प्रभावित रहा। दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर गुरुवार रात कम दृश्यता के चलते लैंडिंग में दिक्कत आई, जिससे रात 3 से सुबह 6 बजे तक फ्लाइट संचालन बाधित रहा। दिल्ली नहीं उतरने के कारण 4 फ्लाइट्स डायवर्ट होकर जयपुर पहुंचीं। ड्यूटी टाइम पूरा होने पर एफडीटीएल नियमों के तहत 2 पायलट ने विमान छोड़ दिए। यात्रियों को सड़क मार्ग से भेजा। इंडिगो की बेंगलुरु से चंडीगढ़ जा रही फ्लाइट 6ई-6385 भी जयपुर डायवर्ट हुई। इंडिगो की जयपुर से चंडीगढ़ के लिए रात नौ बजे रवाना हुई फ्लाइट दो घंटे बाद वापस लौट आई। दरअसल वहां कोहरा ज्यादा होने के कारण फ्लाइट को जयपुर की डायवर्ट कर दिया गया। ये फ्लाइट डायवर्ट और रद्द
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार इंडिगो नागपुर-दिल्ली (6ई-6618), स्पाइसजेट मुंबई-दिल्ली (एसजी-386), एयर इंडिया एक्सप्रेस गोवा-दिल्ली (आईएक्स-1221) और आईएक्स-1348 जयपुर डायवर्ट हुईं। वहीं इंडिगो जयपुर-गुवाहाटी (6ई-748), स्पाइसजेट जयपुर-पुणे (एसजी-1077) और एयर इंडिया की दिल्ली फ्लाइट (एआई-1767/1834) रद्द रहीं। यह फ्लाइट दिल्ली से सुबह 7:55 बजे जयपुर आती है और 8:30 बजे दिल्ली लौटती है। पहले इंतजार, फिर उड़ान रद्द
कोहरे के कारण सुबह की 3 फ्लाइट रद्द की गईं। स्पाइसजेट की पुणे जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी बता 7 घंटे लेट बताया, बाद में इसे रद्द कर दिया गया।


