जयपुर से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरु:सिंधी कैंप बस स्टैंड से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया

राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम की ओर से महाकुंभ-2025 के लिए रविवार को जयपुर से प्रयागराज के लिए विशेष बस सेवा शुरू की गई। सुबह 5:00 बजे ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस और दोपहर 3:30 बजे नॉन एसी स्लीपर बस सिंधी कैंप बस स्टैंड से रवाना हुई। बसों को सिंधी कैंप बस स्टैंड से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान मनोज बंसल उप महाप्रबंधक और सिंधी कैप बस स्टैंड के कार्यकारी मुख्य प्रबंधक सुरेंद्र गुर्जर और सिंधी कैंप बस स्टैंड के यातायात प्रबंधक सुरेन्द्र टांक ड्यूटी ऑफिसर यतेन्द्र सिंह शेखावत मौजूद रहें। ब्लू लाइन एक्सप्रेस बस का किराया ₹965 और नॉन एसी स्लीपर बस का किराया ₹1085 तय किया गया है। ये बसें भरतपुर, आगरा और कानपुर होते हुए 750 किलोमीटर की दूरी तय कर प्रयागराज पहुंचेंगी। यात्रियों ने इस सेवा को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा निगम की वेबसाइट rsrtconline.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध है। सेवा से जुड़ी जानकारी के लिए 9549456746, 0141-2373044 और टोल फ्री नंबर 1800-2000-103 पर संपर्क किया जा सकता है। विशेष बस सेवा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *