जयपुर स्मार्ट सिटी नहीं, गड्ढों का शहर बना:शिकायतों के बाद भी हालात जस के तस, सिविक इश्यू बना जयपुराइट्स की आवाज

जयपुर को स्मार्ट सिटी बनाने के दावों के बीच शहर की जर्जर सड़कों ने आमजन की परेशानी बढ़ा दी है। दैनिक भास्कर डिजिटल के सिविक इश्यू सेगमेंट पर हर दिन टूटी सड़कों, उभरे और खुले सीवर टैंकों और कच्ची सड़कों की शिकायतें दर्ज हो रही हैं। लगातार शिकायतों के बावजूद हालात सुधरने का नाम नहीं ले रहे। शहर का नया विकसित होता आगरा रोड इलाका हो या फिर वेस्ट-वे हाइट्स जैसी बड़ी कॉलोनी हर तरफ एक जैसा बदहाल हाल देखने को मिल रहा है। ऐसी ही आमजन की रोजमर्रा की परेशानियों और शहर की जमीनी हकीकत को पढ़ने के लिए दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू सेगमेंट पर क्लिक करें। वार्ड नंबर 99 के राज कुमार ने बताया कि आगरा रोड के जामडोली क्षेत्र की भरत विहार कॉलोनी में सड़कें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हैं। पान की थड़ी के पास कुछ लोग घरों का पानी सीधे सड़क पर बहा रहे हैं, जिससे चलने की जगह तक नहीं बचती। स्थानीय दुकानदार और आमजन लंबे समय से इस समस्या से परेशान हैं, लेकिन नगर निगम केवल तमाशबीन बना हुआ है। वार्ड नंबर 11 के महेश कुमार शेरावत ने बताया कि नांगल भरड़ा, चौमू में सड़कें पूरी तरह खराब हो चुकी हैं। खराब सड़कों की वजह से लोगों को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्चों को भी स्कूल आने–जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। वार्ड नंबर 67 के मनोज शर्मा ने बताया कि वेस्ट-वे हाइट्स में पार्क और आसपास का पूरा इलाका जर्जर हालत में है। यह शहर की प्रमुख कॉलोनियों में से एक है, लेकिन सुविधाओं के नाम पर स्थिति बेहद खराब है। वार्ड नंबर 20 के मधुवन वेस्ट, टोंक रोड से राजेश कुमार सैनी ने बताया कि बीच सड़क पर सीवर का ढक्कन ठीक से नहीं लगा है। ढक्कन काफी ऊपर उठा हुआ है, जो किसी भी वक्त बड़ा हादसा करा सकता है। स्थानीय लोग इसे लेकर लगातार शिकायत कर रहे है। लेखी प्रशासन मूक दर्शक बन हादसों का इंतजार कर रहा है। वार्ड नंबर 44 के गोविंद सिंह ने बताया कि झोटवाड़ा के तिरुपति विहार, राधा गोविंद देवजी मंदिर क्षेत्र में सड़क ही नहीं है। कच्चे रास्ते से उठती धूल की वजह से लोगों को सांस की बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। शासन और प्रशासन दोनों को कई बात शिकायत कर चुके है। लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। आप भी कर सकते हैं पोस्ट अब लोग अपनी बात सीधे दैनिक भास्कर ऐप पर रख रहे हैं। दैनिक भास्कर ऐप के ‘सिविक इश्यू’ सेक्शन में गली या मोहल्ले की समस्या लिखकर और फोटो लगाकर पोस्ट की जा सकती है। अगर आपने इस सेक्शन में किसी समस्या को लेकर पोस्ट किया और उसका समाधान हो गया है तो आप पोस्ट कर बता सकते हैं कि आपकी समस्या का समाधान हो। यहां क्लिक करें। जयपुर में सिविक इश्यू से जुड़ी ये 10 खबरें भी पढ़िए… 1.जयपुर में सीवरेज की समस्या, ढक्कन टूटे:सड़कों पर भरे गंदे पानी से जनता परेशान, शिकायत के बाद भी नहीं हो रहा समाधान 2.जयपुर में सीवरेज समस्या और खुले ट्रांसफॉर्मर से परेशान लोग:कचरे के ढेर लगे, स्ट्रीट लाइट बंद पड़ीं; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 3.जयपुर में हर गली,नुक्कड़ और सड़कों पर कचरे के ढेर:गाड़ियां समय पर नहीं आ रहीं, दैनिक भास्कर ऐप पर सामने आई समस्याएं 4.जयपुर में स्ट्रीट लाइटें महीनों से बंद:वार्ड अंधेरे में डूबे, महिलाओं-बच्चों की सुरक्षा पर बढ़ा खतरा; दैनिक भास्कर एप पर आई समस्याएं 5.जयपुर में सरकारी नल में आ रहा कीड़े वाला पानी:बिना नंबर की गाड़ी से कचरा उठ रहा, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई समस्याएं 6.जयपुर में कचरा और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी:सड़क के बीच पेड़ जान के लिए खतरा, दैनिक भास्कर एप के सिविक इश्यू पर आई समस्याएं 7.सीवरेज चोक और टूटी पाइपलाइन से बढ़ी लोगों की परेशानी:जयपुर में दिनभर गंदा पानी फैलने की शिकायतें, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर सामने आई परेशानी 8. सड़कों पर सीवर के पानी की बदबू से परेशान लोग:जयपुर में पानी, सड़क और निर्माण कार्यों से परेशान लोग, दैनिक भास्कर के सिविक इश्यू पर आ रही समस्याएं 9. जयपुर स्मार्ट सिटी में कचरे का संकट:वार्डों में गंदगी से हालात बदतर, बार-बार शिकायतों पर भी नहीं हो रही कार्रवाई 10. कचरे के ढेर से बीमारी फैलने की संभावना:ट्रांसफॉर्मर के पास सुरक्षा जाली तक नहीं,सड़क पर बिखरा सामान; विभाग बने लापरवाह

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *