जयपुर LPG ब्लास्ट मामला,मृतकों में राजपुरा का मजदूर भी शामिल:परिवार में इकलौता कमाने वाला था,जयपुर हादसे के बाद सीकर-रींगस के बीच 2 अवैध कट बंद

राजधानी जयपुर में शुक्रवार सुबह हुए एलपीजी टैंकर ब्लास्ट मामले में अब तक कुल 14 लोगों की जान जा चुकी है। इस घटना के मृतकों में सीकर के पलसाना इलाके के राजपुरा गांव का रहने वाला हरलाल(27) पुत्र नानूराम भी शामिल था। जो टाइल्स लगाने की मजदूरी करता था। मृतक के छोटे भाई जगमाल ने बताया कि हरलाल पांच भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। शुक्रवार सुबह हुए ब्लास्ट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद अस्पताल में 11 से 11:30 के बीच उनकी मौत हो गई। हरलाल जयपुर में रहकर ही टाइल्स लगाने की मजदूरी का काम करता था। वह इकलौता परिवार में कमाने वाला था। वह घटना के 200 फीट बाईपास जा रहा था। हालांकि जयपुर में पता चला कि आग लगने के बाद हरलाल ने जिस ट्रक में वह सवार था उससे कूदने की कोशिश की। सीकर से रींगस के बीच 4 जानलेवा अवैध कट,2 को आज बंद किया आपको बता दें कि जयपुर में हाईवे पर अवैध कट की वजह से यह हादसा हुआ था। बात करें यदि सीकर की तो सीकर से जयपुर जाने वाले व्यस्त नेशनल हाईवे संख्या 52 पर सीकर से रींगस के बीच ही 4 अवैध कट है। जहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। हमेशा यहां हादसों की संभावना बनी रहती है। इनमें पहला अवैध कट नायरा रानोली इलाके में नायरा पेट्रोल पंप के सामने,दूसरा एचपी पेट्रोल पंप के सामने हैं। वहीं गोकुलपुरा में भी एचपी पेट्रोल पंप के सामने और रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने अवैध कट बने हुए हैं। हाल ही में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया के द्वारा जिला कलेक्टर को 11 दिसंबर को इन अवैध कट को बंद करने के संबंध में पत्र भी जारी किया गया था। लेकिन कोई एक्शन नहीं हुआ था। अब जयपुर में हादसा होने के बाद आज इन अवैध कट को बंद करने के लिए काम भी शुरू कर दिया गया। रोड सेफ्टी एक्सपर्ट RAS महावीर सिंह ने बताया कि आज इनमें से 2 अवैध कट को बंद भी कर दिया गया है। शेष दोनों कट को कल बंद कर दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *