जयपुरSMS हॉस्पिटल के सफाईकर्मी पर नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप:बच्ची की मां ने कहा- अश्लील हरकत करने पर टोका तब भी नहीं माना, FIR दर्ज

जयपुर के एसएमएस थाना पुलिस ने नाबालिग बच्ची के साथ गंदी बाते और हरकत करने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की हैं। बच्ची की मांग की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इस मामले की जांच सीआई एसएमएस थाना धर्मेंद्र कुमार कर रहे हैं। नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप सीआई एसएमएस थाना धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि बच्ची के साथ में एसएमएस अस्पताल के न्यूरोलॉजी वॉर्ड में सफाई का काम करने वाले जैकी वाल्मिकी ने छेड़छाड़ करने की शिकायत बच्ची की मां की ओर से दी गई। बच्ची की मां ने शिकायत में आरोपी जैकी पर आरोप लगाया है कि वह बच्ची के साथ गंदी हरकत करता है साथ ही बच्ची के साथ में गंदी-गंदी बाते करता है। कोर्ट में बयान के बाद होगी गिरफ्तारी बच्ची ने इस लेकर उसे कई बार बताया जिस के बाद बच्ची की मां ने कई बार आरोपी जैकी को बच्ची से दूर करने के लिए भी कहा, लेकिन आरोपी नहीं माना। जिस पर बच्ची की मांग की ओर से शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत पर आरोपी जैकी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज की गई हैं। बच्ची से आरोपी को लेकर पूछताछ की गई हैं कल नाबालिग के कोर्ट में बयान दर्ज कराए जाएंगे जिस के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *