भास्कर न्यूज । राजनांदगांव अंतर राष्ट्रीय मानव अधिकार रक्षक प्रदेश इकाई की बैठक शहर के प्रदेश कार्यालय वार्ड 1 बापू टोला में रखी गई। प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी की अध्यक्षता एवं अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मीणा केतन पटनायक ने एस जयप्रकाश लॉरेंस को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। प्रदेश मीडिया सेक्रेटरी अमरीश टांडिया को बनाया गया। जिला और ब्लॉक के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। जिसमें ओंकार साहू को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। नोहर साहू को डोंगरगांव ब्लॉक अध्यक्ष, सुरेश कटारिया को डोंगरगांव ब्लॉक जनरल सेक्रेटरी, गेंद लाल कुर्रे को जिला सदस्य नियुक्त किया गया। नागेश्वर सोनी को जिला सदस्य नियुक्त किया गया। संगठन की कार्य प्रणाली पर चर्चा की गई। जिला अध्यक्ष नवनीत बारस्कर, जिला ग्रामीण अध्यक्ष डारी लाल साहू को जिला सदस्यों व पदाधिकारियों की जानकारी शासन-प्रशासन को जल्द देने निर्देशित किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष रॉकी रेनॉल्ड एंथोनी ने संगठन के नियमों को एवं कार्य प्रणाली के नियमों को विस्तार से समझाया। मानव हित के कल्याण के लिए गांवों एवं शहरों में शिविरों के माध्यम से जनहित में मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प दिलाया। इस कार्य को लोगों तक पहुंचाने जिला अध्यक्ष नवनीत बास्कर, ग्रामीण अध्यक्ष डारी लाल साहू को जिम्मेदारी सौंपी है।


