भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को कहा कि सिंधु जल संधि तब तक स्थगित रहेगी जब तक पाकिस्तान स्थायी तौर सीमा पार आतंकवाद खत्म नहीं करता। नई दिल्ली में होंडुरास दूतावास के उद्घाटन समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत को कई देशों का समर्थन मिला। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने एक प्रस्ताव पारित किया था कि पहलगाम दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए, और 7 मई को ऑपरेशन सिंदूर के जरिए से उन्हें जवाबदेह ठहराया गया। पाकिस्तान को आतंकी ठिकाने बंद करने होंगे जयशंकर ने कहा- प्रधानमंत्री ने पहले ही क्लियर कर दिया है कि पाकिस्तान के साथ सिर्फ आतंकवाद पर बातचीत होगी। पाकिस्तान के पास आतंकियों की एक लिस्ट है, जिसे उसे हमें सौंपना होगा। उन्हें आतंकी ठिकानों को बंद करना होगा। उन्हें पता है कि क्या करना है। आतंकवाद के खिलाफ क्या करना है, हम इस पर चर्चा के लिए तैयार हैं। कश्मीर मामले में सिर्फ PoK खाली करने की बात होगी जयशंकर ने जोर देकर कहा कि कश्मीर और पाकिस्तान से जुड़े मामलों में तीसरे पक्ष के हस्तक्षेप को लेकर भारत की पॉलिसी में कोई बदलाव नहीं आया है। पाकिस्तान से हमारी बातचीत पूरी तरह से द्विपक्षीय होगी पीएम मोदी के बयान को दोहराते हुए जयशंकर ने कहा- कश्मीर मुद्दे पर सिर्फ एक होनी बाकी है, और PoK को खाली करने को लेकर है। हम इस पर बातचीत के लिए तैयार है।


