जयसिंहपुरा में श्याम बाबा का प्रथम वार्षिक उत्सव:हीरा गार्डन गोपी कॉलोनी में भजन संध्या का आयोजन

जयसिंहपुरा खोर स्थित हीरा गार्डन गोपी कॉलोनी में श्याम बाबा का प्रथम वार्षिक उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। श्री श्याम सेवक परिवार समिति द्वारा आयोजित इस भव्य संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और देर रात तक भक्ति भाव में लीन रहे। भजन संध्या में भजन गायकों ने “मेरे शीश के दानी का सारे जग में डंका बाजे” और “हारा जो भी बाबा इस जहान में…” जैसे भावपूर्ण भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्तों ने श्रद्धा से झूमकर बाबा का गुणगान किया। गणेश वंदना और बालाजी भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। बाबा का दरबार विदेशी फूलों से सजाया गया था। बाबा के अद्भुत श्रृंगार और शीश के दर्शन कर श्रद्धालु अभिभूत हो उठे। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कीर्तनकार शुभम राणा और अभिषेक नामा सहित संगीतकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता लक्की इसरानी ने की। सेवक के रूप में ताराचंद इसरानी, कुणाल इसरानी और महावीर शर्मा अपनी सेवाएं दी। श्याम बाबा के भक्तों के लिए यह कार्यक्रम विशेष महत्व रखता है। यह पहला वार्षिक उत्सव है जो इस क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *