जय मां वेलफेयर सोसायटी का “एक शाम बहनों के नाम’ कार्यक्रम संपन्न

जालंधर| जय मां वेलफेयर सोसायटी की तरफ से सूरी निवास, दत्ता वाली गली, किशनपुरा में बुधवार को “एक शाम सभी बहनों के नाम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य मेहमान विधायक बावा हैनरी और विशेष मेहमान सूरज लहौरिया थे। आए हुए मेहमानों और प्रमुख हस्तियों ने एकसाथ 300 से भी अधिक जरूरतमंद महिलाओं को लेडीज सूट एवं उपहार भेंट किए। उन्होंने सोसायटी की अध्यक्ष बहन पवन सूरी की सराहना की। उन्होंने अपनी ओर से हर प्रकार का सहयोग देने का आश्वासन दिया। वहीं पहलगाम में मारे गए लोगों को भी श्रदांजलि दी। सभा की अध्यक्ष पवन सूरी ने कहा माता रानी के आशीर्वाद से जरूरतमंद लोगों की सेवा से बढ़ कर और कोई कार्य नहीं। इस मौके पर साहिब सिंह साहबी, सोसायटी अध्यक्ष पवन सूरी के अलावा राजेश वर्मा, नरेश गुप्ता, डॉ. सुरिंदर कल्याण, एडवोकेट संदीप थापर मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *