भास्कर न्यूज | लुधियाना 37वें मॉडर्न ग्रामीण मिनी ओिलंपिक जरखड़ खेलों की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है, जो 7 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे। इन खेलों के फाइनल समारोह में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को पंजाब का मान अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। इन खेलों में हॉकी सीनियर लड़के, हॉकी लड़कियां, हॉकी अंडर-15 लड़के, फुटबॉल लड़कियां, फुटबॉल लड़के (60 किलो वर्ग), कबड्डी ओपन के तहत नायब सिंह ग्रेवाल स्मृति कबड्डी कप के लिए 20 टीमों के बीच मुकाबले, अमरजीत सिंह ग्रेवाल वॉलीबॉल कप के अलावा प्राथमिक स्कूल के बच्चों की रस्साकशी, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं होंगी। इस दौरान प्रसिद्ध पंजाबी गायक जैजी बी, गिल हरदीप, निर्मल सिद्धू, हरफ चीमा सहित अन्य कलाकारों की प्रस्तुति भी होगी। खेलों के उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के स्कूलों की मार्च पास्ट परेड, ड्रैगन एकेडमी लुधियाना और सिटी यूनिवर्सिटी जगराओं के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आकर्षण का केंद्र होंगी। आम आदमी पार्टी के खेल विंग के प्रदेश अध्यक्ष जगरूप सिंह जरखड़ और सचिव प्रदीप सिंह पप्पू ने बताया कि अमन अरोड़ा पंजाब के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी सामाजिक और राजनीतिक दक्षता को देखते हुए उन्हें 9 फरवरी को खेलों के फाइनल समारोह में सम्मानित किया जाएगा।


