जराही में आज निशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर

उपरवाह| ग्राम जराही में 17 सितंबर को एक दिवसीय निशुल्क रोग निदान व आयुर्वेद चिकित्सा, होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें चिकित्सकों द्वारा वातरोग, उदर रोग, स्त्री रोग, चर्म रोग सहित अन्य सभी प्रकार के जटिल रोगों का आयुर्वेद/होम्यो चिकित्सा पद्धति द्वारा निदान कर निशुल्क औषधि वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही बीपी, शुगर जांच भी किया जाएगा। शिविर में स्वर्ण परीक्षण, नेत्र परीक्षण, रक्त परीक्षण किया जाएगा। तीनों पद्धतियों द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच की जाएगी। सुरेंद्र कुमार मेश्राम ने बताया िक शिविर सुबह 10.30 बजे से शाम 4 बजे लगेगा। शिविर में मुख्य अतिथि जिला पंचायत महिला एवं बाल विकास विभाग सभापति शीला टाकेश सिन्हा होंगी। अध्यक्षता उपाध्यक्ष अनिता डिगेंद्र सिन्हा करेंगी। विशिष्ट अतिथियों में राजेश श्यामकर, परदेशी सोनबोईर, साकेत वैष्णव, शुभम पाण्डेय, मंजू चंदेल, मोहनीश धनकर, जागेश्वर साहू, जराही सरपंच बलराज साहू, ऐश्वर्या देशमुख मौजूद रहेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *