जरिता लैतफलांग बोली- छत्तीसगढ़ के किसान सबसे ज्यादा त्रस्त:रायगढ़ में कांग्रेस की प्रेसवार्ता, किसान-जवान और संविधान बचाओ जनसभा की दी जानकारी

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में कांग्रेस ने 7 जुलाई को रायपुर में होने वाले किसान, जवान और संविधान बचाओ जनसभा की जानकारी दी। इसमें बताया गया कि रायपुर में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की मौजूदगी में किसान, जवान और संविधान जनसभा होगी। जिसमें प्रदेशभर के कांग्रेस कार्यकर्ता और आम जनता भाग लेंगे। पत्रकारवार्ता में कांग्रेस की प्रदेश सह प्रभारी जरीता लैतफलांग ने कहा कि, रायपुर में किसान, जवान और संविधान जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ ही हमारे कई वरिष्ठ नेता पहुंच रहे हैं। वे जनता की बात सुनेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। महिलाएं सुरक्षित नहीं उन्होंने भाजपा सरकार पर निशान साधते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ धान का कटोरा है, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसान आज सबसे ज्यादा त्रस्त हैं। जवान बेरोजगार हो रहे हैं और संविधान का उल्लंघन किया जा रहा है। अत्याचार बढ़ रहा है। महिलाएं सुरक्षित नहीं है। न्याय और प्रशासन ठप पड़ चुकी है। विकास दूर-दूर तक नहीं है, सड़कों की हालत ऐसी है कि जगह-जगह बड़े-बडे़ गड्ढे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार ने 10 हजार 400 के ऊपर स्कूल बंद कर दिए, लेकिन 1400 से ज्यादा मधुशाला खोल दी गई है। सुशासन की बात जुमला बनकर रह गई पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने कहा कि, भाजपा की सुशासन की बात अब सिर्फ जुमला बनकर रह गई है। पिछले डेढ़ साल में प्रदेश में आदिवासी, किसान और मजदूर वर्ग सबसे अधिक पीड़ित हुए हैं। किसानों को खाद और बीज के लिए भटकना पड़ रहा है। उमेश पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री के पास शिक्षा विभाग है, लेकिन सरकार 50 हजार शिक्षकों के पद खत्म कर रही है। प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों की व्यवस्था को कमजोर किया जा रहा है। साथ ही आउटसोर्सिंग भर्ती के माध्यम से राज्य के युवाओं को ठगा जा रहा है। ये रहे मौजूद इस पत्रकारवार्ता के दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेंद्र नेगी, शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला, निगम नेता प्रतिपक्ष सलीम नियारिया, पूर्व विधायक प्रकाश नायक, अरुण गुप्ता, दीपक पांडेय, युवक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष जायसवाल, प्रवक्ता रिंकी पांडेय, विकास शर्मा, वसीम खान, दयाराम धुर्वे समेत काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *