जरूरतमंदों की मदद ही सच्ची ईश्वर सेवा : महंत

सादुलपुर | महंत निर्मलनाथ ने कहा कि मनुष्य को जीवन में हमेशा जरूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। जरूरतमंद लोगों की मदद करना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। प्रत्येक मनुष्य को अपनी क्षमता के अनुरूप मदद करनी चाहिए। महंत शनिवार सुबह थानमठुई के ऐतिहासिक मठ में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित कर रहे थे। महंत ने कहा कि मनुष्य अगर दूसरों की सेवा करने लायक होता है तो वह प्रभु की कृपा से ही होता है। भगवान राम के सुमिरन से मनुष्य के सभी प्रकार के पाप, दोष समाप्त हो जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *