गढ़वा | अग्रवाल परिवार के तत्वावधान में आज शनिवार को लगातार 108 वें सप्ताह जरूरतमंदों के बीच भोजन का वितरण किया गया। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि यह साप्ताहिक आयोजन को हर शनिवार को नियमित रूप से संकट मोचन मंदिर परिसर रंका मोड़ में आयोजित किया जाता है। इस सेवा कार्य की शुरुआत मंदिर परिसर में श्री हनुमान जी को भोग अर्पित कर की गई। भोग के बाद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया गया। मौके पर लोगों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से लोगों के पेट भरने और जीवन में राहत देने का काम किया जाता है। इस आयोजन की खास बात यह है कि यह लगातार 108 सप्ताह से चल रहा है। जिसमें सेवा, समर्पण और सहयोग की भावना झलकती है। इस कार्यक्रम में राजीव रंजन अग्रवाल, आशुतोष अग्रवाल, विनय कश्यप, हर्ष अग्रवाल आदि उपस्थित थे।


