भास्कर न्यूज | अमृतसर सर्दी को देखते हुए दशमेश नगर जोड़ा फाटक के नजदीक जरूरतमंदों को कंबल और लोहड़ी बांटी गई। इस मौके नशा विरोधी समाज निर्माण संस्था के चेयरमेन बालकृष्ण शर्मा के साथ अमित शर्मा, समाजसेवक मनजीत सहित अन्य साथियों ने सेवा प्रदान की। इस दौरान बालकृष्ण शर्मा ने कहा कि हर आदमी को खासकर हमारे चुने हुए नेताओं को गरीब और जरूरतमंदों के पास जाकर उनकी सहायता करनी चाहिए। उन्होंने नौजवान पीढ़ी को संदेश देते कहा कि नशे की ओर ध्यान न दें और समाज को अपनी सेवा प्रदान करें। देश को सुरक्षित रखना आपका ही कर्तव्य है और देश को अगर सुरक्षित रखना है तो अपने बाजुओं और कंधों को मजबूत रखना होगा। इस मौके पर रीना, कमलेश, पूजा, मधुबाला, नीलम और भी कई लोग को उपस्थित थे।


