लुधियाना| जिला भाजपा विधानसभा सेंट्रल कार्यालय में सेवा ही संकल्प कार्यक्रम के तहत ज़रुरतमंद परिवारों को मंजूरशुदा बुढ़ापा-विधवा पेंशन, सीनियर सिटीजन कार्ड व प्रधानमंत्री जन-धन योजना के बैंक खातों की पासबुकें वितरित किए गए। पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष व विधानसभा सेंट्रल के इंचार्ज गुरदेव शर्मा देबी ने दस्तावेज भेंट किए। गुरदेव शर्मा देबी ने कहा भाजपा का एकमात्र लक्ष्य केंद्र सरकार की हर योजना का लाभ विधानसभा सेंट्रल के अंतिम छोर पर बैठे नागरिक तक पहुंचाना है। इस कार्य के लिए उनके ईसा नगरी स्थित कार्यालय में प्रतिदिन 10 बजे से शाम 6 बजे तक सुविधा सेंटर में निशुल्क सेवाएं उपलब्ध रहती है। इसके साथ-साथ समय-समय पर निशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित कर मुफ्त इलाज उपलब्ध करवाया जाता है। इस अवसर पर पूर्व पार्षद गुरदीप सिंह नीटू, राजीव शर्मा, दीपक जौहर व राजेश रिशी सहित अन्य भी उपस्थित रहे।


