जरूरतमंदों बच्चों को स्वेटर बांटे

सिरोही | जिले के पिंडवाड़ा तहसील की राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल क्षेत्रों शिवगढ में लब्धि सेवा संस्थान की प्रेरणा से भामाशाह पुखराज पी शाह की ओर से जरूरतमंद बच्चों एवं स्थानीय निवासियों को स्वेटर, कंबल, चप्पल एवं सेली तिलपट्टी वितरित की। संस्था की ओर से पिंडवाड़ा पंचायत समिति के इस आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में विद्यालय के जरूरतमंद 100 से अधिक बच्चों को जैकेट व स्वेटर बांटे । लब्धि सेवा संस्था की सचिव मनीषा दिओल ने बताया कि आदिवासी क्षेत्रों, जंगलों और सड़कों पर जिंदगी बसर करने वाले लोगों के लिए सर्दी का मौसम किसी चुनौती से कम नहीं है। दिओल ने बताया कि सर्दी के मौसम में अभी तक लब्धि सेवा संस्थान की ओर से 500 से अधिक कंबल, स्वेटर व चप्पल का वितरण आदिवासी क्षेत्रों में किया जा चुका है। शिवगढ़ सरपंच वरजू देवी, अध्यापक माधु राम देवासी, शांतिलाल, किरण प्रजापत, अंजू माली, निकेश शाह समेत कई लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *