नवरात्रि शुरू होने में अब सिर्फ छह दिन शेष रह गए हैं। दुर्गा पूजा समितियां मां के भक्तों के स्वागत के लिए भव्य पूजा पंडाल के निर्माण में जुटी हुई हैं। पर बारिश बीच-बीच में इस तैयारियों पर ब्रेक लगा रही है। शहर के तमाम छोटे-बड़े पूजा पंडालों तक पहुंचने वाले रास्ते जर्जर हैं। निगम ने पूजा से पहले सड़कों की मरम्मत की बात कही थी। पर न बारिश छूटी और न ही सड़क ही बनी। तय है कि अब इन्हीें सड़कों से होकर भक्त मां के दर्शन को पहुंचेंगे। मां के दर्शन के लिए जानेवाले इन्हीें रास्तों के बारे में भास्कर ने पूजा समितियों के अध्यक्षों से जानी उनकी परेशानी। सड़कें दुरुस्त करने की जरूरत बारिश से बाधा तो आई है, लेकिन पंडाल निर्माण का कार्य बदस्तूर जारी है। समय पर सभी काम हो जाएंगे। श्रद्धालुओं को यहां आने में परेशानी नहीं होगी। मेनरोड से बाहर की सड़कें आदि दुरुस्त करने की जरूरत है। क्या कर रहा निगम… नगर निगम काम कर रहा है। सफाई चल रही है। रोड बनाने का काम चल रहा है। इसे समय से पूरा करने की जरूरत है। दुर्गा पूजा की तैयारी अस्त-व्यस्त लगातार बारिश होती रही तो समय पर पंडाल तैयार नहीं हो सकेगा। अभी भी काम पूरी तरह से बंद है। मैदान में पानी जमा हुआ है। रास्ते में कीचड़ भर गए हैं। परिसर चलने लायक नहीं है। इसे साफ करना भी जरूरी है। क्या कर रहा निगम… नगर निगम ने डस्ट तो गिराया है, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। पंडाल के मुख्य गेट के पास बड़ा गड्ढा हो गया है, जिसे भरना जरूरी है। सड़क से पंडाल तक कीचड़ भरा परिसर में पानी भर गया है। पानी का निकासी नहीं हो पा रही है। सड़क से पंडाल तक आने के रास्ते में कीचड़ भर गए हैं, जिसे भरना जरूरी है। पंडाल के पीछे 2 बड़े पेड़ कटे हुए है, उन्हें अबतक हटाया नहीं जा सका है। क्या कर रहा निगम… परिसर से कटे पेड़ों को हटाने में सहयोग की अपेक्षा है। कहीं-कहीं सड़क पर गड्ढों में स्टोन डस्ट भरने का काम चल रहा है। पंडाल का पूरा परिसर कीचड़ से भरा बारिश ने कहर ढा दिया है। मैदान परिसर में पानी जमा है। चारों ओर कीचड़ और दलदल है। अपर बाजार के सभी रास्ते खराब हो गए हैं। लेकिन समिति डस्ट भरवा रही है। हमें काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। क्या कर रहा निगम… नगर निगम को युद्ध स्तर पर काम करने की जरूरत है। कहीं-कहीं गड्ढों में स्टोन डस्ट भरने का काम चल रहा है। पंडाल परिसर में चारों ओर दलदल पिछले कई दिनों से बारिश ने पूजा में काफी विघ्न डाला है। इससे काम काफी प्रभावित है। पूरा परिसर दलदल में तब्दील हो गया है। बकरी बाजार के बाहर कार्ट सराय रोड तहस-नहस हो गया है। पूरे अपर बाजार क्षेत्र में सड़कें बदहाल हो गई हैं। क्या कर रहा निगम… नगर निगम काफी एक्टिव हो गया है। रोड बनाने का काम चल रहा है। समय रहते सड़कें बन जाने से श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।


