अमृतसर| स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल में विदेशी भाषा विभाग की ओर से जर्मन भाषा कुशलता परीक्षा का आयोजन किया गया। यह परीक्षा 2 मई को हुई। इसमें उन छात्रों ने भाग लिया, जिन्होंने जर्मन भाषा को विकल्प के रूप में चुना था। यह परीक्षा ‘ऑफ आई टी इन डॉइश ऐ’ वन नाम के सर्टिफिकेट कोर्स के तहत हुई। इसमें सफल रहने वाले छात्र अगले स्तर की परीक्षा के लिए पात्र होंगे। यह जानकारी स्प्रिंग डेल एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन साहिलजीत सिंह संधू ने दी। स्कूल के प्रिंसिपल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि स्कूल का विदेशी भाषा विभाग छात्रों को जर्मन, फ्रेंच और अन्य भाषाओं में दक्षता के लिए अलग-अलग प्रोग्राम उपलब्ध कराता है। इससे उन्हें अंतरराष्ट्रीय कोर्सों में प्रवेश और वैश्विक स्तर पर रोजगार के अवसर मिलते हैं।


