जलदाय मंत्री बोले- टोंक में ट्रेन लाने का प्रयास करूंगा:कहा- ये हमारे कार्यकाल में ही होगा; हमारी सरकार झूठे वादे नहीं करती

राजस्थान के जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर प्रेसवार्ता में कहा कि टोंक में ट्रेन लाने को लेकर भले ही बजट में कोई घोषणा नहीं हुई है। लेकिन जिले में ट्रेन लाने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा। इसके लिए केंद्रीय रेल मंत्री से मिलूंगा। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार टोंक में ट्रेन लाने के लिए पैसा वहन करे। उन्होंने आश्वस्त किया कि हमारे कार्यकाल में टोंक में ट्रेन लाने का काम शुरू करवा देंगे। बोले- हमारी सरकार झूठे वादे नहीं करती इसके अलावा उन्होंने कहा कि टोंक शहर के लोगों को रोजाना नलों के माध्यम से पानी उपलब्ध करवाने के लिए 90 करोड़ की पेयजल योजना प्रस्तावित है। इन्हें इस बजट में स्वीकृत कराने का प्रयास करेंगे। मालपुरा को जिला बनाने को लेकर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि जहां चार उपखंड हो, सात तहसील हो, उस निर्धारण में जो भी आएगा, वह जिले बनेंगे। इसी तरह नगर परिषद, नगर पालिका बनने के लिए मापदंड है, जो निर्धारित मापदंड पूरा करेगी, वह जिला, नगर परिषद, नगर पालिका सो प्रतिशत बन जाएगी। झूठे वादे हमारी सरकार नहीं करती है।
कांग्रेस के राज ने बना टोल मालपुरा टोल को लेकर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि मालपुरा का टोल दुर्भाग्य से कांग्रेस राज में लगा है। 200 करोड़ में रोड बनी। लगभग उन्होंने सवा सौ करोड रुपए खर्च किए। और टोल चालू कर दिया । 2013 से 2018 में हमारे मुख्यमंत्री ने 2017 में छोटे विकल्प काटोल माफ कर दिया। वापस कांग्रेस सरकार आने के बाद में टोल लगाया गया। हम बहुत जल्दी पूरी रोड को ही टोल मुक्त करेंगे। हम कोर्ट के अंदर पैरवी कर रहे हैं। जयपुर भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर सबसे ज्यादा दुर्दशा हो रही है सबसे ज्यादा हादसे इसी पर होते हैं। खुद मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर चिंतित है। व्यवस्था सही रहे इसलिए पार्किंग शुरू की डिग्गी कल्याण जी मंदिर में पार्किंग व्यवस्था को लेकर मंत्री कन्हैया लाल चौधरी ने कहा कि वहां पर मेले के वक्त हजारों श्रद्धालु आते हैं। अव्यवस्था न हो उसके लिए व्यवस्थित करने के लिए लगाया है। डीजल पेट्रोल की रेट बजट में कम नहीं होने को लेकर कहा कि आज 7 -8 साल से पेट्रोल डीजल की दरे बढ़ी हुई हैं। सरकार की कोशिश रहती है कि जनता पर ज्यादा भार नहीं पड़े। इसके लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *