जलदाय विभाग:बिजली के 1.65 करोड़ उपभोक्ताओं को समय पर बिल, जलदाय विभाग सिर्फ 90 लाख उपभोक्ताओं में ही फेल

जलदाय विभाग अपने 90 लाख उपभोक्ताओं को पानी का बिल समय पर देने व वसूली में फेल साबित हो रहा है, वहीं प्रदेश की जयपुर, जोधपुर व अजमेर डिस्कॉम अपने 1.65 करोड़ उपभोक्ताओं को हर महीने बिजली बिल देकर वसूली कर रही है। पानी का बिल समय पर नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को विलंब शुल्क व पेनल्टी चुकानी पड़ती है। इसके साथ ही पेयजल कनेक्शन काटने का डर भी रहता है। जयपुर शहर में भी दो से तीन महीने तक बिल नहीं मिलता है। नए कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं को एक से दो साल से बिल नहीं दिए जा रहे रहे हैं। एक तरफ जलदाय विभाग उपभोक्ताओं को समय पर बिल नहीं दे रहा है, दूसरी तरफ अवैध कनेक्शन बता कर लोगों का पानी बंद कर रहा है। जल जीवन मिशन सहित ग्रामीण इलाकों में 57 लाख से ज्यादा जल कनेक्शन हो गए हैं, लेकिन बिल की वसूली नहीं की जा रही है। जबकि विभाग की पेयजल स्कीम, विद्युत बिल व मेंटेनेंस पर करोड़ों रुपए खर्च हो रहे हैं। शहरी क्षेत्र : 33 लाख ग्रामीण क्षेत्र : 57 लाख जल शुल्क माफ है तो बिल नहीं देते : चीफ इंजीनियर केडी गुप्ता का कहना है कि अधिकांश उपभोक्ताओं के जल शुल्क माफ हैं। ग्रामीण योजनाओं में फ्लेट रेट है। ऐसे में बिल नहीं देते हैं। वैसे पूरी जानकारी फील्ड इंजीनियरों को होती है। प्राइवेट एजेंसी करेगी बिलिंग वर्तमान में पेयजल मीटर रीडिंग व बिल बांटने का काम कर्मचारी करते हैं। बिल प्रिंटिंग का काम प्राइवेट एजेंसी को दिया हुआ है। विभाग में कर्मचारियों की कमी है। ऐसे में अब मीटर रीडिंग, बिल प्रिंटिंग, बिल वितरण व रेवेन्यू वसूली का काम भी प्राइवेट एजेंसी से ही करवाने का विचार चल रहा है। यह सिस्टम अगले वित्तीय वर्ष से ही लागू हो सकता है। कुल उपभोक्ता : 1.65 करोड़ घरेलू : 1.30 करोड़ अघरेलू : 13 लाख इण्डस्ट्रियल : 2.70 लाख कृषि : 18 लाख अन्य : 2 लाख विभाग का मानना है कि हर कनेक्शन पर रोजाना 700 लीटर पानी सप्लाई किया जाता है। हर महीने 20,800 लीटर पानी देते हैं, जबकि अधिकांश घरों तक रोजाना केवल 500 लीटर यानि महीने में केवल 15 हजार लीटर पानी ही मिल पाता है। पेयजल कनेक्शन का मीटर चालू है तो आपको 15 हजार लीटर तक हर महीने केवल 49.50 रुपए का पेमेंट करना होगा। जल शुल्क माफ और केवल स्थायी शुल्क व मीटर सर्विस शुल्क चुकाना होगा, लेकिन आपका पानी का मीटर बंद है या खराब है तो जलदाय विभाग आपको कम से कम 20,800 लीटर का उपभोग मानते हुए 153 रुपए का मासिक यानि दो महीने का 308 रुपए का बिल देगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *