जलवायु परिवर्तन से बढ़ते स्वास्थ्य जोखिम:IIHMR यूनिवर्सिटी में हीट-हेल्थ फोरम की बैठक, 60 से अधिक विशेषज्ञों ने लिया हिस्सा

जयपुर में आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी ने आर्थिक विकास संस्थान के साथ मिलकर ‘हीट-हेल्थ फोरम’ का आयोजन किया। इस परामर्श बैठक में सरकारी अधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और नीति निर्माताओं ने हिस्सा लिया। यूनिसेफ राजस्थान कार्यालय के मुख्य वित्तीय अधिकारी ऋषभ हेमानी मुख्य अतिथि रहे। आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने बैठक की अध्यक्षता की। डॉ. सोडानी ने कहा कि जलवायु परिवर्तन और बढ़ता तापमान अब तत्काल सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौतियां बन गए हैं। बैठक में दो तकनीकी सत्र आयोजित किए गए। पहला सत्र हीट-हेल्थ जोखिमों की शारीरिक और सार्वजनिक स्वास्थ्य समझ पर केंद्रित था। दूसरे सत्र में जोखिम न्यूनीकरण रणनीतियों की योजना पर चर्चा हुई। आर्थिक विकास संस्थान की प्रोफेसर डॉ. पूर्णमिता दासगुप्ता ने फोरम के उद्देश्यों का अवलोकन प्रस्तुत किया। बैठक में विभिन्न सरकारी विभागों, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और मौसम विभाग के 60 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। इन प्रतिनिधियों के सुझावों से राजस्थान में हीट-हेल्थ फोरम के गठन की दिशा तय हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *