जलालाबाद अस्पताल को मिले 10.20 करोड़ रुपए:विधायक कंबोज ने दी जानकारी, ट्रॉमा सेंटर, ब्लड बैंक, सीटी स्कैन मशीनें उपलब्ध होंगी

फाजिल्का जिले के जलालाबाद से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक गोल्डी कंबोज ने सरकारी अस्पताल पहुंच प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बताया कि सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए अब सरकार करीब 10 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च करने जा रही है। जिसमें सीटी स्कैन, लेप्रोस्कोपी मशीन, ब्लड बैंक मशीन, ट्रॉमा सेंटर, आईसीयू के लिए करोड़ों रुपए सैंक्शन किया गया है। विधायक ने दावा किया कि इन मशीनों के आने से इलाके के लोगों को बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ऑपरेशन जैसी सुविधाएं यहीं मिल सकेगी। 10.20 करोड़ रुपए किए जाएंगे खर्च विधायक गोल्डी कंबोज ने बताया कि सरकारी अस्पताल जलालाबाद की इमारत के हालात बदतर हुए है। जिसके लिए डेढ़ करोड़ रुपए सरकार से मांगे गए है। जिससे अस्पताल की इमारत में सुधार होगा। विधायक कंबोज ने कहा कि अब सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 10 करोड़ 20 लाख रुपए खर्च किए जाएंगे। इनमें से 5 करोड़ रुपए की सिटी स्कैन मशीन, ऑपरेशन के लिए 90 लाख की लेप्रोस्कॉपी मशीन, जलालाबाद में ब्लड बैंक के लिए 1 करोड़ 90 लाख की मशीन और ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू के लिए सवा करोड़ रुपए सैंक्शन कर दिया गया है। 22 डॉक्टर अस्पताल में दे रहे सेवाएं जल्द जी ये सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगी और करीब 10 करोड़ 20 लाख की लागत से सरकारी अस्पताल की नुहार बदली जाएगी। विधायक ने कहा कि 2022 से पहले 5 डॉक्टर इस अस्पताल में होते थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की सरकार के बाद विशेषज्ञ डाक्टरों सहित करीब 22 डॉक्टर सरकारी अस्पताल में सेवाएं दे रहे है। बाबा फरीद यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर ये अस्पताल चलाया जा रहा है। विधायक ने कहा कि इन मशीनों के आने से लोगों को ऑपरेशन जैसी सुविधाएं सरकारी स्तर पर आम लोगों को मिल सकेंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *