जलालाबाद में गेट की दिशा को लेकर विवाद:जमीन बेचने वाले युवक से मारपीट, जबरदस्ती करवाए साइन, पड़ोसियों ने बचाया

फाजिल्का जिले के जलालाबाद के गांव बाहमणी वाला में घर के गेट को लेकर पड़ोसियों संग विवाद होने का मामला सामने आया है l जिस दौरान एक युवक जख्मी हुआ है l जिसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जिसका कहना है कि उसके द्वारा ही पड़ोस में पड़ी अपनी जमीन उक्त व्यक्ति को बेची गई थी l तब गली की तरफ गेट बनाने की बात हुई थी, लेकिन उक्त लोगों ने घर का गेट उनके घर की तरफ बना दिया l 12 मरले बेची थी जमीन जानकारी देते हुए जख्मी युवक सुखदेव सिंह ने बताया कि वह जलालाबाद के गांव बाहमनीवाला का रहने वाला है l उसने बताया कि उसके द्वारा करीब 12 मरले जमीन उक्त व्यक्ति को बेची थी और 11 फुट गली की तरह गेट रखने की बात हुई, लेकिन उक्त लोगों द्वारा उनके घर की तरफ गेट बना दिया गया l जिसको लेकर पड़ोस में रहते उक्त लोगों के साथ उनका गेट को लेकर विवाद चलता आ रहा है l पड़ोस के लोगों ने बचाया उनका आरोप है कि वह घर पर सौ रहे थे कि उक्त लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया l जब वह बाहर निकला, तो उससे धक्के से हस्ताक्षर करवाने की कोशिश की और अपने घर पर ले जाकर मारपीट की l और आस पास के पड़ोस के लोगों ने उसे मारपीट से बचाया और उसे इलाज के लिए जलालाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया l जहां उसके द्वारा मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है l युवक के बयान पर होगी कार्रवाई उधर थाना वैरोका के एसएचओ परमजीत सिंह दरोगा का कहना है कि उनके द्वारा मामले में जांच की जा रही है l जख्मी के बयान दर्ज कर बनती कार्रवाई की जाएगी l उन्होंने बताया कि जख्मी युवक द्वारा ही कुछ वर्ष पहले अपने साथ लगती जमीन किसी को बेची गई थी l जिस पर उक्त व्यक्ति द्वारा घर बना कर गेट लगाया गया है l लेकिन गेट को लेकर विवाद हो रहा है l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *