जलालाबाद में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत:गोदाम में शव पड़ा मिला, हाथ में इंजेक्शन लगाने का निशान दिखा

फाजिल्का के जलालाबाद में एक युवक की नशे की ओवरडोज से मौत हो गई। मृतक का शव एक शैलर के गोदाम से मिला है l युवक के हाथ में इंजेक्शन लगा मिला है l मौके पर पुलिस पहुंची है और मामले में जांच शुरू कर दी गई है l घटना जलालाबाद के टिवाना गांव की है l मृतक बॉबी के चाचा छिन्दा और दादी महेंद्र कौर ने बताया कि उनके गांव में सरेआम नशा बिक रहा है, जिन्हें रोकने वाला कोई नहीं है l हालात ये है कि आए दिन नौजवान नशे की भेंट चढ़ रहे है l मृतक के चाचा छिन्दा ने बताया कि आज गांव में एक शैलर में उसके भतीजे का शव मिला, जिसके हाथ में नशे का इंजेक्शन लगा मिला l उन्हें सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे है l मृतक की उम्र करीब 25 साल है और वह अविवाहित था l हालांकि इसकी सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पुलिस पहुंची है l जलालाबाद के डीएसपी जतिंदर सिंह गिल ने बताया कि पुलिस द्वारा टिवाना गांव में न सिर्फ कई बार रेड की जा चुकी है बल्कि कई आरोपियों को भी पकड़ा जा चुका है l आज भी परिवार द्वारा जो नाम बताए जा रहे है l वह लिखित में शिकायत के बाद कार्रवाई की जाएगी l

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *