जलालाबाद में स्कूल के बाहर मनचले पकड़ाए:छुट्टी के समय लड़कियों को परेशान करते थे,पुलिस-समाजिक संस्थाओं ने चलाया अभियान

जलालाबाद में लड़कियों के स्कूल के बाहर हुल्लड़बाजी करने वाले लड़कों के खिलाफ समाज सेवी संस्थाओं के लोगों के साथ मिलकर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। छुट्टी के समय स्कूल के बाहर लड़कियों को परेशान करने वाले इन हुल्लड़बाज नौजवानों को पकड़ा और सबक सिखाया। कई लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। इस दौरान जमकर हंगामा भी हुआ। समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने न सिर्फ पुलिस को देख भागे बाइक सवार लड़कों का पीछा किया। बल्कि उन्हें पकड़कर पुलिस के हवाले भी किया। शिकायत के आधार पर कार्रवाई जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सूरज भान ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थी कि लड़कियों के स्कूल के बाहर लड़के हुल्लड़बाजी करते है। जब भी छुट्टी होती है लड़के लड़कियों को रोकना, परेशान करना और हुल्लड़बाजी करना ऐसी घटनाएं सामने आ रही थी। जिसपर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सरकारी लड़कियों के स्कूल के बाहर अपनी टीम को तैनात किया। उन्होंने कहा कि स्टाफ की कमी होने के चलते ट्रैफिक पुलिस को भी कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन इस समस्या को देखते हुए आज समाज सेवी संस्थाओं के लोगों ने ट्रैफिक पुलिस की मदद की और लड़कियों के स्कूल के बाहर पुलिस के साथ सहयोग करते हुए हुल्लड़बाजी करने वाले लड़कों को उनके पीछा कर पकड़ा। पुलिस के मुताबिक आज कई लड़कों को पकड़ लिया गया। जिन्हें न सिर्फ सबक सिखाया गया। बल्कि कइयों को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। उन्होंने कहा कि अब इस मामले ने कोई ढील नहीं होगी। सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *