जलालाबाद विधायक की नए वर्ष पर सौगात:241 परिवारों को दिए मकान, 6 करोड़ ढाई लाख रूपए की पहली किस्त जारी

पंजाब के फाजिल्का जिले में नए वर्ष के मौके पर जलालाबाद हलका विधायक गोल्डी कंबोज ने इलाके के लोगों को सौगात दी है। विधायक अरनीवाला इलाके में पहुंचे, जहां पर उनके द्वारा करीब 241 परिवारों को नए मकान दे दिए गए हैं। इसके लिए 6 करोड ढाई लाख रुपए लोगों को सुपुर्द किए गए है। विधायक ने कहा कि मकान बनाने के लिए पहली किस्त आज जारी हो जाएगी। इसके बाद जैसे-जैसे मकान बनता जाएगा, वैसे-वैसे अगली किस्त जारी कर दी जाएगी और ढाई लाख रुपए प्रति मकान राशि दी जाएगी। नई सड़कों का होगा निर्माण जानकारी देते हुए जलालाबाद से विधायक जगदीप कंबोज गोल्डी ने बताया कि करीब 79 वर्ष बाद कच्ची सड़कें पक्की होने जा रही है। जिसमें अधिक सड़कें अरनीवाला इलाके की है। करीब 65 किलोमीटर अरनीवाला और 26 किलोमीटर तक जलालाबाद में नई सड़कों का निर्माण होगा। इतना ही नहीं अब नए वर्ष पर करीब 241 परिवारों को नए मकान दिए जा रहे है, जिसके लिए 6 करोड़ ढाई लाख रुपए लोगों के सपुर्द किया जा रहा है। 2.5 लाख रुपए प्रति मकान दिया जाएगा विधायक ने कहा कि परमात्मा के शुक्र गुजार है कि गरीब के घर को छत देने के लायक उन्हें बनाया और करीब 241 परिवारों को आज नए मकान दिए गए है। उन्होंने कहा कि आज इसकी शुरुआत कर दी गई है। पहली किस्त 50 हजार रुपए उक्त लोगों को आज मिलेगी, जिसके बाद 50-50 हजार की दो किस्तें लेंटर डालने पर, फिर पलस्तर के लिए 50 हजार और आखिर में तैयारी के लिए 50 हजार की किस्त सहित कुल 2.5 लाख रुपए प्रति मकान दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *