जल क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग की

बोकारो | दामोदर बचाओ आंदोलन का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को चास नगर निगम के अपर नगर आयुक्त से मिले और पूर्व में दिए गए ज्ञापन के आलोक में की गई कार्रवाई एवं समाधान को लेकर जानकारी ली। कहा कि नियमों के अनुसार नदियों के 15 मीटर के दायरे में किसी भी प्रकार का निर्माण नहीं होना चाहिए। नगर निगम की खुद की सीवरेज सिस्टम की व्यवस्था नहीं होने के कारण आवासीय कॉलोनी का गंदा पानी गरगा नदी में गिराया जा रहा है। इसके कारण प्रदूषित जल उपयोग के लायक नहीं है और स्थिति दयनीय है। वहीं सिंगारी जोरिया नाला में परिवर्तित हो गई है। इसके आसपास रहने वाले लोग मच्छरों से जूझ रहे हैं। किटनाशक का छिड़काव कराएं। इस पर अधिकारी ने कहा कि बहुत जल्द कचरा निष्पादन प्लांट भी बनकर तैयार होगा। बैठक में जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा, अशोक जगनानी, विक्रम महतो, शिवकुमार श्रीवास्तव, आशीष महतो आदि थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *