जल निगम ने लाइन बिछाने सड़कें खोदी:सीईओ बोलीं- बड़ा प्रोजेक्ट है, थोड़ा सब्र रखो, अंचल में ट्रीट किया हुआ पानी मिलेगा

जिला पंचायत की साधारण सभा में शनिवार को सदस्यों ने ​जल निगम द्वारा पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़कों को खोद देने पर नाराजगी जताई। बोले कि सड़कें खोदने के बाद उन्हें जल्द दुरुस्त नहीं किया जा रहा है। इस पर सीईओ जयति सिंह ने उन्हें बताया कि जल निगम बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। पाइपलाइन टेस्टिंग नहीं होने तक ये स्थिति बनी रहती है। सब्र करें और थोड़ी परेशानी भी झेले, इस प्रोजेक्ट से अंचल में भी ट्रीट किया पानी मिलेगा। सीईओ ने सदस्यों से ये आग्रह भी किया कि जनता भी नाराजगी जताए तो उन्हें ये सारी बातें बताए। सीईओ ने जनपद महिदपुर में आयुष्मान कार्ड बनाने में हुए बेहतर कार्य की सराहना की। बोलीं कि 70 वर्ष व उससे अधिक आयु वालों के कार्ड बनाने में 70 से 75 फीसदी तक कार्य हो रहा है तो ये बड़ी उपलब्धि है। बिजली कंपनी के पालन प्रतिवेदन के दौरान कुछ जनपदों में ट्रांसफार्मर के जलने और बिजली के तार घरों के छतों के नजदीक खतरनाक स्थिति में होने की समस्या सामने आने पर सीईओ ने अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। ये भी कहा कि जो उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके कनेक्शन काटे जाएं। अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर ने की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *