जल संरक्षण… श्रमदान कर नहर-नालों में बांधीं बोरियां

राजनांदगांव| जल संरक्षण और संवर्धन की दिशा में सामुदायिक पहल कर जन सहयोग से श्रमदान कर बोरी बंधान करने लोगों को जागरूक करने और नहर नाला में बोरी बंधान करने का काम किया जा रहा है। कलेक्टर संजय अग्रवाल व सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह के निर्देश पर शनिवार को ग्राम पंचायत पार्रीकला में श्रम दान कर बोरी बांधने का कार्य किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों का समर्थन एवं सहयोग प्राप्त हुआ। बोरी बंधान करने में अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव प्रतिमा पप्पू चंद्राकर, जिला पंचायत सभापति देवकुमारी साहू, रमेश चंद्राकर एवं सरपंच ग्राम पंचायत, ग्राम प्रमुख, सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, रोजगार सहायक बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और महिलाएं उपस्थित हुए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *